राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी का करेंगे दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत यात्रा के दौरान गुजरात के जामनगर पहुंच रहे हैं। जामनगर में उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज का विशाल तेल शोधन संयंत्र मौजूद है, जो विश्व का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स माना जाता है।
अमेरिका वेनेजुएला के कच्चे तेल के लिए नए खरीदार तलाश रहा है। इसी प्रयास के तहत रुबियो रिलायंस प्रबंधन से वेनेजुएला के तेल प्रसंस्करण को बढ़ाने पर बात करेंगे। अमेरिका चाहता है कि भारत ऊर्जा आयात के मामले में अन्य विकल्पों पर भी ध्यान दे।