राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
पोलैंड के प्रधानमंत्री का भारत दौरा, रक्षा तकनीक गोपनीयता समझौते पर सहमति के आसार

पोलैंड के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही बेंगलुरु में कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। इस यात्रा के बीच दोनों पक्ष रक्षा तकनीक से संबंधित संवेदनशील मुद्दों के समाधान के लिए एक विशेष गोपनीयता समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुटे हैं। विशेषकर रूस से जुड़ी रक्षा तकनीकों की सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था बनाई जा रही है।