राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
मणिपुर में हिंसक घटनाओं में चार लोगों की मौत, तीन जवान घायल

मणिपुर में हुई ताज़ा हिंसा में चार नागरिकों की जान चली गई है। एक हमले में मारे गए तीन लोगों के शव मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ दिए गए। इसके अलावा रविवार रात को आयोजित एक संगीत कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें चौथे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अलग घटना में बम विस्फोट की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षा बल स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।