कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
यूपीआई के नए शुल्क ढांचे से उपभोक्ताओं पर बढ़ सकता है खर्च: आईआईटी बॉम्बे

आईआईटी बॉम्बे के एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि यूपीआई का प्रस्तावित शुल्क ढांचा खुदरा सामानों के दाम बढ़ा सकता है। हालांकि कारोबारियों पर अतिरिक्त शुल्क सीधे ग्राहकों से लेने पर रोक है, लेकिन वे अपने मुनाफे की सुरक्षा के लिए बिक्री मूल्य बढ़ा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मर्चेंट डिस्काउंट रेट से सेवा प्रदाताओं को सालाना 18 हजार करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इससे 2,000 रुपये से कम लेन-देन करने वाले उपभोक्ता भी प्रभावित हो सकते हैं।