राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
राहुल गांधी सीजेआई को सौंपेंगे ज्ञापन, सुरक्षा के चलते दिल्ली में छह मेट्रो स्टेशन बंद

राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं। इसी हलचल को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं।
यात्रियों की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान जनपथ, पटेल चौक, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय तथा बाराखंभा रोड स्टेशनों पर सेवाएं पूरी तरह स्थगित रहेंगी।