कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
रुपये को संभालने के लिए रिजर्व बैंक ने उठाए कड़े कदम, तेल कंपनियों को सीधे मिलेगा डॉलर

भारतीय रिजर्व बैंक ने घरेलू मुद्रा को मजबूती देने के उद्देश्य से नए कदमों की घोषणा की है। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब पहुंचने के बाद केंद्रीय बैंक ने तीन सरकारी तेल विपणन कंपनियों के लिए विशेष डॉलर सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।
सोमवार से इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम सीधे विदेशी मुद्रा भंडार से अपनी दैनिक जरूरतों के लिए डॉलर ले सकेंगी। इसके साथ ही विनिमय बाजार में दबाव कम करने के लिए डेरिवेटिव सौदों की सीमा घटाकर 50 लाख डॉलर कर दी गई है।