राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की हिट लिस्ट में अभिनेता टाइगर श्रॉफ का नाम

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में अनिल पंडित नामक व्यक्ति ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाने पर लेने की बात कही है। खुद को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताने वाले इस शख्स ने दावा किया कि अभिनेता उनकी हिट लिस्ट में शामिल हैं। वीडियो के अनुसार, टाइगर श्रॉफ द्वारा उनके निर्देशों की अनदेखी करने तथा सलमान खान के साथ काम करने के चलते गिरोह ने उन्हें अपनी सूची में रखा है।