राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
सऊदी अरब पर लाल सागर में भारतीयों की नौका पर हमले का आरोप

अंसार अल्लाह अथवा हूती गुट ने सऊदी अरब पर लाल सागर में एक नौका को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। संगठन के दावे के अनुसार इस नौका में भारतीय नागरिक सवार थे।
हूती समूह ने यह भी जानकारी दी है कि वह इस घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान संचालित कर रहा है।