राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मौजूदा वर्ष के लिए विश्व आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया है, जो जुलाई में 3.0 प्रतिशत आंका गया था। बैंकॉक में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रसार से अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 41 प्रतिशत की तेजी के चलते वर्ष 2026 में वैश्विक महंगाई बढ़कर 4.7 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है।