अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अटलांटा में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, समुद्री स्वतंत्रता और आपूर्ति श्रृंखला पर चर्चा

अटलांटा में आयोजित क्वाड बैठक के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने गहन विमर्श किया।
बैठक में पश्चिम एशिया के तनाव के बीच होर्मुज, लाल सागर और बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य में स्वतंत्र नौवहन अधिकार सुरक्षित रखने पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही आर्थिक दबाव, मनमाने निर्यात प्रतिबंधों पर चिंता प्रकट करते हुए लचीले बुनियादी ढांचे तथा स्थिर आपूर्ति श्रृंखला पर बल दिया गया।