कारोबार

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी की, केंद्र सरकार कर रही समीक्षा

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: prabhatkhabar.com

व्यापार समझौता न होने पर अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 25 फीसदी तक आयात शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। वाशिंगटन का कहना है कि भारत अमेरिकी कंपनियों को बाजार में उचित पहुंच नहीं दे रहा। इस सूची में कपड़ा उद्योग शामिल है, जबकि स्मार्टफोन, दवाएं, स्टील, तांबा और एल्युमीनियम जैसे क्षेत्रों को राहत दी गई है। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि वे इस नोटिस की जांच कर रहे हैं और व्यापार वार्ता के जरिए समाधान निकालने के पक्षधर हैं।

स्रोत