कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिका भारत और चीन पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी में

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और चीन सहित अन्य देशों पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर विदेशी औद्योगिक सब्सिडी की जांच के परिणाम इसी सप्ताह जारी कर सकते हैं।
व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने मार्च में 16 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ ट्रेड एक्ट 1974 की ‘धारा 301’ के तहत जांच शुरू की थी। अमेरिका का आरोप है कि विदेशी सरकारी सब्सिडी से स्थानीय कंपनियों को अनुचित लाभ मिलता है, जो अमेरिकी व्यवसायों के लिए नुकसानदेह है।