कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया

बढ़ती महंगाई की चिंताओं के बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं किया है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक में ब्याज दरों को 3.75 से 4.00 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने पर सहमति बनी। बारह सदस्यीय समिति में से दस सदस्यों ने दरें यथावत रखने के पक्ष में मतदान किया, जबकि दो सदस्य इसके खिलाफ रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अभी और आंकड़ों की समीक्षा आवश्यक है।