अंतरराष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
अयोध्या और जनकपुर के बीच नई रेल सेवा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बालेंद्र शाह ने अयोध्या से जनकपुर के मध्य संचालित होने वाली सरयू कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत और नेपाल के बीच शुरू की गई इस नई ट्रेन सेवा से दोनों क्षेत्रों के मध्य सीधा संपर्क स्थापित हुआ है। इस पहली यात्रा में शामिल यात्रियों का कहना है कि यह नया रेल संपर्क दोनों देशों के आपसी सांस्कृतिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करेगा।