राष्ट्रीय

अल नीनो के प्रभाव को लेकर विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने जारी की चेतावनी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने अल नीनो के अत्यधिक बढ़ते असर को लेकर वैश्विक स्तर पर चेतावनी दी है। मौसम एजेंसी के अनुसार इसके आंकड़े सामान्य से काफी ऊपर चले गए हैं, जो चिंता का विषय है। अल नीनो के इस असाधारण प्रभाव के कारण मौसम चक्र में भारी बदलाव आने की आशंका जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि इसके प्रभावों से निपटा जा सके।

स्रोत