राष्ट्रीय

अस्पताल के एनआईसीयू में आग लगने के बाद छह शिशु सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: deshbandhu.co.in

जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित इस वार्ड में तड़के 3:15 बजे एक वेंटिलेटर से अचानक चिंगारी निकली, जिससे वहां आग भड़क गई। इस दुर्घटना के तुरंत बाद राहत कार्य करते हुए छह नवजात शिशुओं को उपचार के लिए एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्रोत