अहमदाबाद करेगा 2029 सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) के अनुसार साल 2029 की सीनियर भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक टूर्नामेंट पहली बार भारत की धरती पर आयोजित होने जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अवसर होगा, जब दुनिया भर के दिग्गज भारोत्तोलक भारत में अपनी चुनौती पेश करेंगे। देश में इससे पहले इस स्तर की सीनियर विश्व चैंपियनशिप कभी आयोजित नहीं की गई थी।