राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
आईएमएफ का अनुमान: भारत 7 फीसदी की दर से बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ता प्रमुख अर्थतंत्र

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर से जुड़ा ताजा अनुमान जारी किया है। वैश्विक वित्तीय संस्था के मुताबिक वर्ष 2026 और वर्ष 2027 के दौरान देश सात प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। इस वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से उभरती प्रमुख अर्थव्यवस्था का दर्जा बरकरार रखेगा। मुद्रा कोष ने अपने पिछले आंकड़ों की तुलना में वृद्धि के इस नए आकलन में सुधार किया है।