खेल

आईओए चुनाव के लिए पीटी उषा को मिली मंजूरी, 5 दिसंबर को होगा मतदान

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

भारतीय ओलंपिक संघ के आगामी चुनावों के लिए उषा की उम्मीदवारी को हरी झंडी मिल गई है। उनके खिलाफ दर्ज कराई गई आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। इसके अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव भी उसी दिन कराए जाएंगे। कार्यकारिणी के इन छह सदस्यों में एसओएम से पहले चुने जा चुके दो सदस्य भी शामिल हैं।

स्रोत