राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
आगामी महीनों में बड़े खाद्य संकट की आशंका, जयशंकर ने दी चेतावनी

एस. जयशंकर ने आने वाले समय में एक गंभीर खाद्यान्न संकट की आशंका जताई है। उनके अनुसार वर्तमान में ऐसे हालात बन रहे हैं जहां कुछ प्रमुख अनाज निर्यातक देश अपनी खेप बाहर भेजने की स्थिति में नहीं होंगे। उन्होंने विशेष तौर पर काला सागर से होने वाले अनाज के निर्यात को लेकर यह बात कही है, जहां से खेप भेजने में देशों को असमर्थता का सामना करना पड़ रहा है।