कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक संपन्न, ब्याज दरों पर फैसला जल्द

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक बुधवार को पूरी हो गई। वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितता और मुद्रास्फीति के दबाव को देखते हुए अर्थशास्त्रियों में ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर अलग-अलग राय है। कुछ विशेषज्ञ तुरंत वृद्धि के पक्ष में हैं, जबकि अन्य का मानना है कि दिसंबर से पहले दरों में बदलाव की संभावना कम है। इससे पूर्व अगस्त की बैठक में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था।