कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
आरबीआई दिसंबर में रेपो रेट में कर सकता है 50 आधार अंकों की बड़ी बढ़ोतरी: एसबीआई रिसर्च

भारतीय रिज़र्व बैंक आगामी दिसंबर तक रेपो दर में 50 आधार अंकों का इज़ाफ़ा कर इसे 6 प्रतिशत तक पहुंचा सकता है। एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ती महंगाई और पूंजी निकासी के दबाव के चलते केंद्रीय बैंक रुपये को सहारा देने के लिए अतिरिक्त कदम भी उठा सकता है। अक्टूबर में दरें 5.50 प्रतिशत करने के बाद अब नीतिगत सख्ती का रुख अपनाया गया है। नवंबर में मुद्रास्फीति के 6.8 प्रतिशत पर पहुंचने का अंदेशा जताया गया है।