शासन-प्रशासन

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर के विकास के लिए समाज प्रमुखों से मांगा सहयोग

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Frederick Shaw / Unsplash

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कांकेर में सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान बस्तर के नक्सल उन्मूलन के बाद सामाजिक सशक्तिकरण, पेसा एक्ट का कार्यान्वयन और पारंपरिक देवस्थलों के संरक्षण पर चर्चा हुई। शर्मा ने समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सल समस्या का समाधान समाज के सहयोग से ही संभव हुआ है। समाज प्रमुखों ने भी अपने सुझाव साझा किए।