कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
एनएसई बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सूचीबद्ध शेयर बाजार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बाजार पूंजीकरण के आधार पर दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सूचीबद्ध एक्सचेंज बन गया है। इस मामले में इसने अमेरिकी बाजार नैस्डैक और हांगकांग के एक्सचेंज को पीछे छोड़ दिया है। लगातार तीन कारोबारी सत्रों की बढ़त के बाद एक्सचेंज का बाजार मूल्यांकन 5,54,499 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ ही यह घरेलू स्तर पर कोटक महिंद्रा बैंक और एलआईसी से आगे निकलकर भारत की नौवीं सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है।