राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
एनटीए में बड़े सुधार: 600 विशेषज्ञों को दल से हटाया गया, सुरक्षा के नए उपाय लागू

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुधार की पहल करते हुए अपने दल से 600 विशेषज्ञों को अलग कर दिया है। एजेंसी के अनुसार, परीक्षा संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए चार स्तरों वाली प्रश्नपत्र जांच व्यवस्था तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त संस्थान को पहले से बेहतर और सुरक्षित परिसरों में स्थानांतरित किया जा रहा है। प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 20 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति भी की जा रही है।