एशियन पैरा गेम्स: सिमरन ने 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण पदक

एशियन पैरा गेम्स में सिमरन ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 100 मीटर टी12 स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में यह उनका दूसरा स्वर्ण पदक है।
इससे पूर्व सिमरन ने 20 अक्टूबर को आयोजित 200 मीटर दौड़ में भी नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने इन खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड के साथ सफलता दर्ज की है।