एसीटी: भारत ने चीन के खिलाफ कड़े संघर्ष में दर्ज की जीत
एसीटी प्रतियोगिता में भारतीय दल ने जुझारू खेल दिखा रही चीन की टीम को एक कड़े मुकाबले में हरा दिया है। घरेलू मैदान पर खेलते हुए टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार खेल दिखाया और दो गोल दागे। इसके साथ ही खिलाड़ी सुखजीत ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो गोल अपने नाम किए। इन दोनों खिलाड़ियों के दो-दो गोल की बदौलत टीम ने इस मैच में जीत अपने नाम दर्ज कर ली।