राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
ओआईसी के कश्मीर प्रस्ताव को भारत ने किया खारिज, पाकिस्तान पर मंच के दुरुपयोग का आरोप

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन यानी ओआईसी द्वारा कश्मीर पर पारित किए गए प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारतीय पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय संगठन का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए कर रहा है। भारत के अनुसार इस मंच के जरिए देश के आंतरिक मामलों में दखल देने की कोशिश की जा रही है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।