कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
केंद्र सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात शुल्क में की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों की निर्यात दरों में संशोधन किया है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, डीजल पर निर्यात कर 2.5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 14 रुपये कर दिया गया है। विमान ईंधन यानी एटीएफ की दर में 1.5 रुपये की वृद्धि के साथ यह 12.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाले कर को पहले की तरह शून्य रखा गया है। तीन हफ्तों के भीतर निर्यात करों में यह दूसरा बदलाव है। वैश्विक आपूर्ति संकट के बीच यूरोप को ईंधन भेजने की तैयारियों के बीच यह निर्णय लिया गया है।