शासन-प्रशासनगरियाबंद

गरियाबंद: एनकॉर्ड बैठक में नशामुक्ति और कानून पालन पर जोर

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Jayachandran VS / Unsplash

गरियाबंद में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समिति की बैठक कलेक्टर बीएस उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के कारोबार पर नियंत्रण तथा नशामुक्ति गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को हाईवे पर ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर आकस्मिक जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही, अवैध शराब विक्रय करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही गई।