राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
गेहूं के समर्थन मूल्य में पचीस रुपये की बढ़ोतरी पर किसान संगठन ने उठाए सवाल

संयुक्त किसान मोर्चा ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि पर सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने एक बयान में कहा कि शासन ने गेहूं के समर्थन मूल्य में केवल पचीस रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। इसका मतलब प्रति किलो सिर्फ पचीस पैसे की वृद्धि है। किसान संगठन के अनुसार इस राशि से एक तिहाई लीटर डीजल भी नहीं आ सकता, फिर भी सरकार इसे एक सौ छह प्रतिशत लाभ बता रही है।