राष्ट्रीय

चक्रवाती तूफान अकवन की गति बढ़ी, कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: prabhatkhabar.com

चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ की गति पिछले छह घंटों के दौरान बढ़कर सात किलोमीटर प्रति घंटा पहुंच गई है। यह मौसमी तंत्र विशाखापट्टनम से लगभग 580 किलोमीटर, मछलीपट्टनम से 590 किलोमीटर तथा ओडिशा के गोपालपुर से तकरीबन 710 किलोमीटर दूरी पर मौजूद है। तूफान के बदलते रास्ते के कारण उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा में अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा छह ज़िलों में रेड अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।

स्रोत