राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सतर्कता, कई जिलों में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के तट की तरफ बढ़ने के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आंध्र प्रदेश के अट्ठाईस में से सात जिलों में रेड अलर्ट की चेतावनी दी है।
अधिकारियों के मुताबिक राज्य में 4,711 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा। उधर ओडिशा प्रशासन ने भी दक्षिणी हिस्से के पांच जिलों में 1,700 राहत शिविर तैयार कर लिए हैं।