राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकराया, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू

भीषण चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तट से टकरा चुका है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार तड़के इस तूफान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिससे तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है, जिसके झोंके 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावित इलाकों में लोगों को सड़कों पर न निकलने देने के निर्देश दिए हैं।