राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
चुनाव आयोग के फैसलों की जांच को लेकर विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

विपक्षी दलों ने निर्वाचन आयोग के विभिन्न निर्णयों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं ने मतदाता सूची से एसआईआर के तहत हटाए गए मतदाताओं के नामों का स्वतंत्र रूप से विस्तृत ऑडिट कराने की भी अदालत से अपील की है। विपक्ष ने देश की शीर्ष अदालत के समक्ष आयोग के हालिया कदमों और मतदाता सूची से नाम निरस्त किए जाने की पूरी व्यवस्था की पड़ताल करने का आग्रह किया है।