जूनियर महिला एशिया कप: दक्षिण कोरिया को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा

भारतीय टीम ने जूनियर महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 के अंतर से हराया। मैच के दौरान सुप्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक लगाई। अब खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत मेजबान चीन और जापान के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगी।