राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की रिपोर्ट: वर्ष 1970 से 2022 के बीच वन्यजीवों की संख्या में 73 प्रतिशत गिरावट

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) की एक रिपोर्ट में वन्यजीवों की स्थिति को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1970 से 2022 के दौरान जंगली जीवों की कुल आबादी के आकार में औसतन 73 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
उक्त समयावधि में जीवों की संख्या के स्तर में यह व्यापक कमी देखी गई है।