राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी उपचार: नागरिक समूहों ने पेटेंट दावे वापस लेने की मांग उठाई
ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी के इलाज से जुड़े पेटेंट दावों को लेकर नागरिक अधिकार समूहों ने अपना रुख स्पष्ट किया है। इन सामाजिक संगठनों ने अमेरिका स्थित संस्था ग्लोबल अलायंस फॉर टीबी ड्रग डेवलपमेंट से आग्रह किया है कि वह विभिन्न देशों में दाखिल अपने पेटेंट संबंधी आवेदन वापस ले। टीबी के इस गंभीर रूप के उपचार को व्यापक रूप से सुलभ बनाने के उद्देश्य से यह मांग उठाई जा रही है, ताकि विभिन्न देशों में संबंधित दवाओं के निर्माण में कोई कानूनी रुकावट न आए।