दुर्ग : केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 14.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड में स्थित केसरा उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 14 करोड़ 61 लाख 33 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इस योजना के पूरा होने पर 1000 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना के कार्यों को पूरा कराने के लिए रायपुर स्थित महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।