राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
दूरसंचार विभाग का निर्देश, एक नवंबर से फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम

दूरसंचार विभाग ने सभी नेटवर्क ऑपरेटरों को एक नया निर्देश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, एक नवंबर से मोबाइल फोन पर आने वाली कॉल के साथ कॉलर का नाम स्क्रीन पर दिखना अनिवार्य होगा। सेवा प्रदाताओं को इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। विभाग के इस कदम से फोन पर कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान पहले ही स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगी।