धमतरी का नगरी हल्दी उत्पादन का नया केंद्र बनेगा, 250 किसानों ने लिया वैज्ञानिक खेती का संकल्प

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में हल्दी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए 250 किसानों ने वैज्ञानिक खेती अपनाई है। इन किसानों ने 10 टन उच्च गुणवत्ता वाले हल्दी बीज की बुवाई की है और आगामी सीजन में 250 टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है। इस पहल के तहत किसानों को केवल फसल उगाने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उन्हें उत्पादन, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन की एक सशक्त मूल्य श्रृंखला से जोड़ा जा रहा है। यह प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।