राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
नई श्रम संहिता के तहत उद्योग की व्याख्या पर सुप्रीम कोर्ट का रुख स्पष्ट

उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘उद्योग’ की परिभाषा का आकलन उसके अपने मूल पाठ और संदर्भ के आधार पर किया जाएगा। न्यायालय के अनुसार नई श्रम संहिता के प्रावधानों को उसी के परिप्रेक्ष्य में समझा जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1978 के पुराने अदालती फैसले ने विभिन्न क्षेत्रों के कामगारों को नियोक्ताओं के अनुचित श्रम व्यवहार के विरुद्ध कानूनी उपाय और सामूहिक सौदेबाजी का अधिकार प्रदान किया था।