खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा चमके, भारत को दिलाई शानदार जीत

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: abplive.com

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत हासिल की है। मैच में 180 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम मुश्किल में आ गई थी और 15वें ओवर तक उसने 112 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया और मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया।

स्रोत