राष्ट्रीय

परीक्षाओं में पर्चा लीक रोकने के लिए नीलेकणि समिति कर रही है डिजिटल व्यवस्था पर विचार

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: amarujala.com

प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए महत्वपूर्ण सुधारों की तैयारी की जा रही है। इसके तहत नीलेकणि समिति एक सुरक्षित क्वेश्चन वॉल्ट प्रणाली बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। साथ ही परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले डिजिटल माध्यम से प्रश्नपत्र पहुंचाने के विकल्प को भी परखा जा रहा है। इस पूरी कवायद का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाना और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

स्रोत