राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
परीक्षाओं में पर्चा लीक रोकने नंदन नीलेकणि समिति कर रही डिजिटल व्यवस्था पर विचार

प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने की समस्या से निपटने के लिए नंदन नीलेकणि समिति अहम सुधारों पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक समिति पर्चों को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष डिजिटल वॉल्ट प्रणाली तैयार करने की योजना बना रही है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र अंतिम समय में डिजिटल माध्यम से ही भेजे जाएंगे। इस तकनीकी पहल का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना है।