कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
पश्चिम एशिया में तनाव से कच्चा तेल चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा

पश्चिम एशिया में गहराते सैन्य संकट के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को चार महीने के उच्चतम स्तर 108.77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जिसके बाद यह 107.75 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सीधे टकराव से अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा आपूर्ति मार्ग प्रभावित हुए हैं। पिछले एक हफ्ते में तेल की दरों में 12 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। ऊर्जा के महंगे होने से भारत की आर्थिक वृद्धि, महंगाई और बाह्य क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।