कारोबारव्हाट्सएप पर भेजें
पश्चिम एशिया में तनाव से ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर के पार, वैश्विक स्तर पर आपूर्ति संकट गहराया

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्रेंट क्रूड सोमवार को करीब 115 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा। बीते एक सप्ताह में इसमें पांच प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे यह अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर 117.41 डॉलर के करीब पहुंच चुका है।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार गहराते संघर्ष की वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 101 से 102 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है।