राष्ट्रीयव्हाट्सएप पर भेजें
पश्चिम एशिया में बढ़ता टकराव चिंताजनक, भारत ने तनाव घटाने पर दिया ज़ोर

भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के समक्ष अपनी बात रखते हुए भारत ने कहा कि मौजूदा तनाव को तुरंत घटाने की सख्त आवश्यकता है। इसके साथ ही भारतीय पक्ष ने इस बात को फिर दोहराया कि संबंधित विवाद का स्थाई समाधान केवल आपसी बातचीत और कूटनीतिक प्रयासों के माध्यम से ही निकाला जाना चाहिए।