खेल

पांचवें एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर भारत ने श्रृंखला जीती

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: abplive.com

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 22 रनों से शिकस्त देकर श्रृंखला अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। इससे पहले न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने सटीक लाइन पर गेंदबाजी कर बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। इसके बावजूद नए तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत भारत यह श्रृंखला जीतने में सफल रहा।

स्रोत