राष्ट्रीय

पाकिस्तानी नौसैनिक पोत भारतीय युद्धपोत से टकराया, भारत ने जताया विरोध

प्रतीकात्मक तस्वीर · फ़ोटो: Iamg / Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)

पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज तेज रफ्तार में भारतीय युद्धपोत की ओर आया और उससे टकरा गया। इस टक्कर के कारण पाकिस्तानी पोत को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे बंदरगाह पर वापस लौटना पड़ा। वहीं भारतीय युद्धपोत समुद्र में अपनी ड्यूटी पर तैनात है। इस घटना के बाद भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर इस अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर व्यवहार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

स्रोत